Dialler में App Hide कैसे करें।

हेलो दोस्तों, आज मैं आपको बताऊंगा कि, आप अपने मोबाइल के किसी भी ऐप को, अपने मोबाइल के डायलर में कैसे छुपा सकते हैं। यानी कैसे हाइड कर सकते हैं। और जो तरीका में आपको बताने वाला हूं। उसमें आपको अपने मोबाइल में कोई भी ऐप डाउनलोड नहीं करनी है। आपके मोबाइल में ही सेटिंग दी हुई है। जिससे आप अपने मोबाइल के एप्स को डायलर में हाइड कर सकते हैं। और यह कैसे करना है। चलिए मैं आपको बता देता हूं।

App Hide कैसे करें।

ऐप हाइड करने के लिए सबसे पहले आपको अपने मोबाइल की सेटिंग्स को ओपन कर लेना है। और आपको एक ऑप्शन मिलेगा Privacy. तो आपको Privacy पर क्लिक करना है। अब यहां पर आपको Hide Apps का एक ऑप्शन मिलेगा। या हो सकता है आपके मोबाइल में App encryption का ऑप्शन मिले। तो आपके मोबाइल में इन दोनों में से जो भी ऑप्शन है। उस पर आपको क्लिक करना है।

अब आप से यहां पर Privacy Password सेट करने के लिए बोलेगा। तो यहां पर आपको सेटिंग्स पर क्लिक करना है। अब यहां पर आपको use a different password type पर क्लिक करना है। अब यहां पर आपको अपने पासवर्ड का टाइप सिलेक्ट कर लेना है। आप पैटर्न लगाना चाहते हैं, पासवर्ड लगाना चाहते हैं, या आप पासकोड लगाना चाहते हैं। वह आप यहां पर से सिलेक्ट कर लीजिए। मैं यहां पर पासवर्ड सिलेक्ट कर लेता हूं।

अब यहां पर आपको अपनी मनपसंद का कोई भी पासवर्ड सिलेक्ट करना है। जैसे कि मैं यहां पर 1234 सिलेक्ट कर लेता हूं। उसके बाद में दोबारा से आपको कंफर्म करना है। तो मैं यहां पर 1234 कंफर्म कर देता हूं। अब यहां पर आपको एक सवाल सिलेक्ट कर लेना है। जैसे कि यहां पर में सिलेक्ट कर लेता है। What is your father name उसके बाद में यहां पर आपको उसका जवाब लिख लेना है। तो यहां पर मैं अपने पिता का नाम लिख लेता हूं। उसके बाद में आपको यहां पर अपनी एक ईमेल आईडी डालनी है। ईमेल आईडी डालना इसलिए जरूरी है। अगर आप पासवर्ड भूल जाएं तो आप ईमेल आईडी से पासवर्ड पता कर सकते हैं। अब आपको ऊपर राइट पर क्लिक कर देना है।

अब आपके सामने आपके मोबाइल में जितने भी एप्स होंगे। सभी यहां पर आ जाएंगे तो, जिस भी ऐप को आप डायलर में हाइड करना चाहते हैं। उसको आप यहां से सिलेक्ट कर लीजिए। सिलेक्ट करने के बाद यहां पर आपको एक डायल पैड का कोड सिलेक्ट करना होगा। तो उसके लिए आपको यहां पर सेटिंग्स पर क्लिक करना है। और यहां पर आपको अपनी मनपसंद का कोई भी डायल पैड का पासवर्ड सिलेक्ट कर लेना है। जैसे कि यहां पर मैं #1234# सिलेक्ट कर लेता हूं। उसके बाद में ऊपर राइट बटन पर क्लिक करना है। और नीचे डन बटन पर क्लिक कर देना है। आपने जो भी ऐप सिलेक्ट किए होंगे। वह आपके डायलर में हाइड हो गए हैं।

Dialler में Hide हुए App कैसे देखें।

जो भी ऐप आपने डायलर में हाइड किए हैं। उन्हें देखने के लिए आपको अपना डायल पैड ओपन करना है। और यहां पर आपको अपना डायल पैड का कोड डालना है। जैसे कि मैंने लगाया था #1234# जैसे आप यह कोड लगाएंगे। आपके सामने आपके सभी हाइड एप्स आ जाएंगे। तो इस तरह से दोस्तों आप अपने डायलर में ऐप को हाइड कर सकते हैं।

आशा करता हूं आपको यह पोस्ट पसंद आई होगी पोस्ट पढ़ने के लिए धन्यवाद। हमारी वेबसाइट Veestrit पर आने के लिए धन्यवाद।

1 Comments

Previous Post Next Post