WhatsApp स्टेटस डाउनलोड कैसे करें।

हेलो दोस्तों, आज मैं आपको बताऊंगा कि आप किसी के भी व्हाट्सएप स्टेटस को डाउनलोड कैसे कर सकते हैं। दोस्तों कभी कभी ऐसा होता है कि हम अपने दोस्तों के स्टेटस देख रहे हैं। और उसमें हमें कोई स्टेटस काफी अच्छा लग जाता है। जिसे हम अपने स्टेटस पर लगाना चाहते हैं। या उसे डाउनलोड कर के अपने मोबाइल में रखना चाहते हैं। लेकिन यहां पर हमें कोई डाउनलोड का ऑप्शन नहीं मिलता है। तो दोस्तों आज मैं आपको बताऊंगा कि आप अपने दोस्तों के व्हाट्सएप स्टेटस को डाउनलोड करके मोबाइल में कैसे रख सकते हैं। या उसे अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर कैसे लगा सकते हैं। तो चलिए दोस्तों मैं आपको बता देता हूं।

व्हाट्सएप स्टेटस डाउनलोड करने के लिए क्या करना है?

दोस्तों व्हाट्सएप स्टेटस डाउनलोड करने के लिए, सबसे पहले आपको अपने मोबाइल में एक ऐप डाउनलोड करनी होगी इस ऐप को आप प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। या इस ऐप को डाउनलोड करने के लिए नीचे मैंने एक लाल कलर का डाउनलोड बटन दिया हुआ है। उस पर क्लिक करके आप इस ऐप को डाउनलोड कर लीजिए।

ऐप को यूज कैसे करें।

  • सबसे पहले आपको इस ऐप को ओपन कर लेना है। आपके सामने एक मैसेज आएगा तो आपको ग्रैंड पर क्लिक करके अलाव कर देना है।
  • अब आपको ग्रैंड फोल्डर परमिशन पर क्लिक करना है। और जिस भी फोल्डर में आप स्टेटस को डाउनलोड करना चाहते हैं उसको सेलेक्ट कर लेना है।
  • इस ऐप की सभी सेटिंग्स हो चुकी हैं। अब आपको इसमें कुछ नहीं करना है। इस ऐप से आपको बाहर आ जाना है।

WhatsApp स्टेटस डाउनलोड कैसे करें?

व्हाट्सएप स्टेटस को डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आपको अपने व्हाट्सएप को ओपन करना है। और जो भी व्हाट्सएप स्टेटस को आप डाउनलोड करना चाहते हैं। उसको आपको पूरा देख लेना है।

  • अब आपको व्हाट्सएप से बाहर आना है। और इस ऐप को ओपन करना है।
  • आपके सामने आपके सभी दोस्तों के व्हाट्सएप स्टेटस आपको यहां पर दिखाई देंगे। फोटो, फोटो वाले फोल्डर में दिखाई देंगे। और वीडियो, वीडियो वाले फोल्डर में दिखाई देंगे।
  • जिस भी स्टेटस को आपको डाउनलोड करना है। उसको आपको प्ले करना है और साइड में आपको डाउनलोड बटन मिलेगा। उस पर क्लिक करके आप को डाउनलोड कर लेना है।

इस तरह से आप अपने किसी भी दोस्त के व्हाट्सएप स्टेटस को डाउनलोड कर सकते हैं। हमारी वेबसाइट Veestrit पर आने के लिए धन्यवाद।


Post a Comment

Previous Post Next Post