Calculator में Photo कैसे छुपाएं।

हेलो दोस्तों, आज मैं आपको बताने वाला हूं कि, आप अपने मोबाइल के calculator में अपनी पर्सनल Photo और Video को छुपाकर कैसे रख सकते हैं। आप जो भी Video या photo अपने calculator में छुपाएंगे उन्हें कोई भी नहीं देख पाएगा। वह आपके फाइल मैनेजर और गैलरी में किसी को भी दिखाई नहीं देंगे। तो दोस्तों calculator में photo और video को कैसे छुपाना है, चलिए मैं आपको बता देता हूं।

Calculator कैसे डाउनलोड करें।

दोस्तों Calculator में photo और video को छुपाने के लिए, आपको अपने मोबाइल में Calculator नाम की एक ऐप डाउनलोड करनी होगी। आप सोच रहे होंगे, कि Calculator तो हमारे मोबाइल में ही रहता है। हां दोस्तों मोबाइल में Calculator रहता है। लेकिन उसमें आप photo, video को नहीं छुपा सकते। उसके लिए आपको एक ऐप डाउनलोड करनी होगी। और इस ऐप को डाउनलोड करने के लिए नीचे आपको लाल कलर का डाउनलोड बटन मिल जाएगा। उस पर क्लिक करके आप इस ऐप को डाउनलोड कर लीजिए।

सेटिंग्स कैसे करें।

ऐप को डाउनलोड करने के बाद आपको इसमें कुछ सेटिंग्स करनी होगी। तो आपको इस ऐप को ओपन कर लेना है। और Start बटन पर क्लिक करना है। अब आपको यहां पर Photo और Media की परमिशन allow कर देनी है। अब आपका Calculator ओपन हो जाएगा। अब यहां पर आपको चार अंको का पासवर्ड सिलेक्ट कर लेना है। जैसे कि मैं यहां पर 1234 सिलेक्ट कर लेता हूं। उसके बाद में आपको = बटन पर क्लिक करना है। अब दोबारा से आपको अपना वही पासवर्ड डाल देना है। जैसे कि यहां पर मैं 1234 डाल देता हूं। और फिर से आपको = बटन पर क्लिक कर देना है।

अब यहां पर आपको एक सवाल सिलेक्ट कर लेना है। जैसे कि मैं यहां पर सिलेक्ट कर लेता हूं what is your father name. उसके बाद में आपको उसका जवाब भी लिख लेना है। जैसे कि मैं यहां पर अपने पापा का नाम डाल लेता हूं। (अगर आप अपना पासवर्ड भूल जाते हैं। तो आप यह सवाल जवाब देकर अपना पासवर्ड पता कर सकते हैं) जवाब लिखने के बाद नीचे आपको Confirm बटन पर क्लिक कर देना है। got it पर क्लिक कर देना है। Calculator एप की सभी सेटिंग्स हो चुकी है।

Photo और Video कैसे छुपाएं।

अब आपको गैलरी पर क्लिक करना है। उसके बाद प्लस बटन पर क्लिक करना है। अब यहां पर आपको तीन ऑप्शन मिलेंगे फोटो कैमरा और फोल्डर। तो जहां से भी आप फोटो सिलेक्ट करना चाहते हैं। उस पर क्लिक कर दीजिए। अब यहां पर आपके सामने सभी फोटो आ जाएंगे। जिस भी फोटो को आप छुपाना चाहते हैं। उसको सिलेक्ट कर लीजिए और Hide बटन पर क्लिक कर दीजिए। जो भी फोटो आपने सिलेक्ट किया होगा वह Hide यानी छुप जाएगा।

इसी तरह से आप वीडियो भी छुपा सकते हैं। इसके लिए आपको एक बार बैक करना है। अब आपको Videos पर क्लिक करना है। प्लस पर क्लिक करना है। Videos पर क्लिक करना है। आपके मोबाइल में जितने भी Videos होंगी सभी आ जाएंगी। जिसको भी आप Hide यानी छुपाना करना चाहते हैं। उसको सिलेक्ट करके Hide बटन पर क्लिक कर दीजिए। जो भी वीडियो आपने select की होगी वह hide यानी छुप जाएगी। अब आपको अपने मोबाइल की होम स्क्रीन पर आ जाना है।

Hide Photo और Video कैसे देखें।

आपने जो भी Photo और Video Calculator में छुपाई है। उसको देखने के लिए आपको इस Calculator ऐप को ओपन करना है। और यहां पर आपको जो हमने पासवर्ड लगाया था, उसको डालना है। जैसे कि यहां पर मैं 1234 डाल देता हूं। और उसके बाद में = बटन पर क्लिक कर देना है। अब यहां पर अगर आप छुपे हुए Photo देखना चाहते हैं, तो फोटो पर क्लिक करेंगे। और Video देखना चाहते हैं। तो Videos पर क्लिक करेंगे। यहां पर आपको छुपे हुए Photo और Video मिल जाएंगे। तो इस तरह से दोस्तो आप Photo और Video को छुपा सकते हैं। और जब उन्हें देखना हो तो देख सकते हैं। आशा करता हूं आपको सब कुछ समझ आ गया होगा। हमारी वेबसाइट Veestrit पर आने के लिए धन्यवाद।


Post a Comment

Previous Post Next Post