WhatsApp के Delete मैसेज कैसे देखे।

हेलो दोस्तों, आज मैं आपको बताऊंगा। कि आप अपने WhatsApp पर डिलीट हुए messages को कैसे देख सकते हैं। दोस्तों आपके साथ भी ऐसा कभी ना कभी जरूर हुआ होगा। कि आपके दोस्त या आपकी गर्लफ्रेंड ने आपको कोई मैसेज किया। और उस मैसेज को आपके देखने से पहले ही उसने डिलीट कर दिया। तो ऐसे में दोस्तों आपको सिर्फ यह दिखाई देता है। कि यह मैसेज डिलीट हो चुका है।

लेकिन उस मैसेज में क्या लिखा था, यह आपको पता नहीं चल पाता। और आप यह जानने की कोशिश करते हैं। कि यार उसने मैसेज में ऐसा क्या लिखा था, जो उसने डिलीट कर दिया। तो दोस्तों आज में आपको एक ऐसी ट्रिक बताऊंगा। जिससे आप व्हाट्सएप के डिलीट हुए मैसेज को देख सकते हैं। तो चलिए दोस्तों मैं आपको बता देता हूं।

WhatsApp के डिलीट मैसेज कहां पर दिखेंगे।

दोस्तों अगर आप व्हाट्सएप पर डिलीट हुए मैसेजेस को पढ़ना चाहते हैं। यह देखना चाहते हैं, कि उस मैसेज में क्या लिखा था। तो इसके लिए आपको अपने मोबाइल में एक ऐप डाउनलोड करके रखनी होगी। उसी ऐप में आपको सभी डिलीटेड मैसेज दिखाई देंगे। और इस ऐप को डाउनलोड करने के लिए नीचे आपको एक लाल कलर में Download लिखा हुआ मिलेगा। उस पर क्लिक करके आप इस ऐप को डाउनलोड कर लीजिए।

इस ऐप में क्या करना होगा।

दोस्तों इस ऐप को डाउनलोड करने के बाद आपको इस ऐप को ओपन कर लेना है। और Accept बटन पर क्लिक करना है। उसके बाद में आपको तीर बटन पर क्लिक करना है। और यहां पर आपको व्हाट्सएप सिलेक्ट कर लेना है। फिर से आपको तीर बटन पर क्लिक करना है। अब यहां पर आपको दो परमिशन Enable करनी होगी। तो आपको Enable पर क्लिक करना है। Allow पर क्लिक कर देना है।

अब आपको दूसरी परमिशन Enable करनी है। Enable पर क्लिक करना है। और यहां पर आपको WAMR ऑप्शन मिलेगा। उसको आपको क्लिक करके Allow कर देना है। अब आपको बैक चले जाना है। अब आपको तीर बटन पर क्लिक करना है। और फिर आपको √ बटन पर क्लिक कर देना है। इस ऐप की सभी सेटिंग्स हो चुकी हैं। अब आपको इस ऐप में कुछ भी नहीं करना है।

WhatsApp के Delete मैसेज कैसे देखने है।

अब दोस्तों आपके मोबाइल में सभी सेटिंग्स तो हो चुकी हैं। अब आपके व्हाट्सएप पर कोई भी आपको मैसेज करता है। और मैसेज करने के बाद उसको डिलीट कर देता है। तो आपको उस डिलीट मैसेज को देखने के लिए, इस ऐप को ओपन करना है। जो मैंने आपको डाउनलोड करने के लिए बोला है। इस ऐप को ओपन करने के बाद आपको उस बंदे की प्रोफाइल पर जाना है। जिसने मैसेज डिलीट किया है। जैसे ही आप उस पर क्लिक करके ओपन करेंगे। तो यहां पर आपको वह मैसेज दिख जाएगा। जो सामने वाले बंदे ने डिलीट किया होगा। तो इस तरह से आप व्हाट्सएप के डिलीट मैसेज इस ऐप में देख सकते हैं।

नोट :- दोस्तों एक बात मैं आपको बता दूं। इस ऐप को जब आप अपने मोबाइल में डाउनलोड कर लोगे। तो डाउनलोड करने के बाद जो भी मैसेज आपके व्हाट्सएप से डिलीट होंगे। उनको तो आप इस ऐप में पढ़ सकते हैं। लेकिन इस ऐप को डाउनलोड करने से पहले जितने भी व्हाट्सएप पर मैसेज डिलीट हुए होंगे। उनको आप इस ऐप में नहीं पढ़ सकते। लेकिन अगर आपने इस ऐप को डाउनलोड कर लिया है। और अब आपके व्हाट्सएप पर कोई मैसेज डिलीट हो रहा है। तो उसको आप आसानी से इस ऐप में पढ़ सकते हैं।

आशा करता हूं आपको सब कुछ समझ में आ गया होगा। हमारी वेबसाइट veestrit पर आने के लिए धन्यवाद।


Post a Comment

Previous Post Next Post