Incoming Call पर Lock कैसे लगाएं।

हेलो दोस्तों, आज मैं आपको बताने वाला हूं, कि आप अपने मोबाइल पर आने वाली Incoming calls पर lock कैसे लगा सकते हैं। अगर आपके मोबाइल पर आपकी कोई Persnol Call आती है। और आप चाहते हो कि आपके अलावा उस कॉल को कोई भी रिसीव ना कर सके। तो ऐसे में दोस्तों आप अपने मोबाइल पर आने वाली Incoming calls पर lock लगा कर रख सकते हैं। और आपको Incoming calls पर lock कैसे लगाना है, चलिए मैं आपको बता देता हूं।

Call पर लॉक लगाने के लिए क्या करना होगा।

दोस्तों अगर आप अपने मोबाइल पर आने वाली Incoming calls पर lock लगाना चाहते हैं। तो उसके लिए आपको अपने मोबाइल में एक ऐप डाउनलोड करनी होगी। क्योंकि मोबाइल में ऐसी कोई भी सेटिंग नहीं होती है। जिससे आप अपने मोबाइल की Incoming call पर lock लगा सके। तो इसके लिए आपको अपने मोबाइल में एक ऐप को डाउनलोड करनी पड़ेगी। और इस ऐप को डाउनलोड करने के लिए नीचे आपको लाल कलर का डाउनलोड बटन मिलेगा। उस पर क्लिक करके आप इस ऐप को डाउनलोड कर लीजिए।

App में क्या करना है।

ऐप को डाउनलोड करने के बाद आपको इसमें कुछ सेटिंग्स करनी होंगी। तो वह मैं आपको बता देता हूं। तो सबसे पहले आपको इस ऐप को ओपन कर लेना है।

Step 1:- आपको यहां पर दो परमिशन Enable करनी होगी। तो आपको फर्स्ट परमिशन पर क्लिक करना है। और इसे Allow कर देना है। इसी तरह से दूसरी परमिशन पर क्लिक करना है। और उसे भी आपको Allow कर देना है। दोनों परमिशन Allow होते ही आपके सामने हरे रंग के दो ✓ सही के निशान दिखाई देंगे।

Step 2:- अब आपको यहां पर Set lock type पर क्लिक करना है। और यहां से आपको पिन या पैटर्न में से जिस भी तरह का आप लॉक लगाना चाहते हैं। उसको सेलेक्ट कर लीजिए। जैसे कि अगर पैटर्न लगाना चाहते हैं। तो पैटर्न को सिलेक्ट कर लीजिए।

Step 3:- अब आपको यहां पर सेट पैटर्न पर क्लिक करना है। और आप अपनी मनपसंद का कोई भी पैटर्न ड्रॉ करके Next पर क्लिक कर दीजिए। उसके बाद में फिर से आपको वही पैटर्न ड्रॉ करना है। और Confirm पर क्लिक कर देना है।

Step 4:- अब आपको यहां पर इन Enable lock एक ऑप्शन मिलेगा। और उसके सामने एक बॉक्स है। उस बॉक्स पर आपको क्लिक कर देना है। क्लिक करते ही बॉक्स में ✓ राइट का निशान आ जाएगा।

दोस्तों अब आपके मोबाइल में सभी सेटिंग्स हो चुकी है। अब आपको इस ऐप से बाहर आ जाना है। इस ऐप में आपको कुछ भी नहीं करना है। अब जब भी आपके मोबाइल पर किसी की भी कॉल आएगी। तो आपके मोबाइल पर एक पैटर्न आ जाएगा। तो जब तक आप उस पेटर्न को नहीं लगाओगे। तब तक आप कॉल को रिसीव नहीं कर सकते, पैटर्न लगाते ही आपके सामने कॉल रिसीव करने के लिए ऑप्शन आ जाएंगे।

तो इस तरह से दोस्तों आप अपने मोबाइल पर आने वाली सभी इनकमिंग कॉल्स पर लॉक लगा सकते हैं। आशा करता हूं दोस्तों आपको पोस्ट पसंद आई होगी। हमारी वेबसाइट Veestrit पर आने के लिए धन्यवाद।


1 Comments

Previous Post Next Post