Instagram स्टोरी डाउनलोड कैसे करें।

हेलो दोस्तों, आज में आपको बताऊंगा कि आप इंस्टाग्राम स्टोरी को म्यूजिक या गाने के साथ कैसे डाउनलोड कर सकते हैं। आज जो में आपको तरीका बताने वाला हूं। उससे आप अपनी स्टोरी या आप किसी और की स्टोरी को डाउनलोड कर सकते हैं। और सबसे अच्छी बात इसमें यह है कि जो स्टोरी आप डाउनलोड करेंगे। उस पर जो गाना या म्यूजिक लगा हुआ होगा। उसी के साथ यह स्टोरी डाउनलोड होगी जो काफी अच्छी बात है। तो चलिए दोस्तों मैं आप को बता देता हूं|

लिंक कॉपी कैसे करें।

दोस्तों इंस्टाग्राम स्टोरी को डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आपको उस स्टोरी का लिंक कॉपी करना है। जिस स्टोरी को आप डाउनलोड करना चाहते हैं। और लिंक कॉपी करने के लिए आपको अपना इंस्टाग्राम ओपन कर लेना है। और उस स्टोरी को प्ले करना है। जिसको आप डाउनलोड करना चाहते हैं। प्ले करने के बाद आपको स्टोरी के नीचे थ्री डॉट्स पर क्लिक करना है। और यहां पर से आपको कॉपी बटन पर क्लिक कर देना है। कॉपी बटन पर क्लिक करते ही इस स्टोरी का लिंक कॉपी हो जाएगा।

वेबसाइट पर कैसे जाएं।

लिंक कॉपी करने के बाद आपको एक वेबसाइट पर जाना होगा। और उस वेबसाइट पर जाने के लिए आपको इस पोस्ट के नीचे लाल कलर में सेव Save Story लिखा हुआ दिखाई देगा। उस पर आपको क्लिक कर देना है। जैसे ही आप उस पर क्लिक करेंगे तो आप एक वेबसाइट पर पहुंच जाएंगे।

वेबसाइट पर जाने के बाद यहां पर आपको जो लिंक आपने कॉपी किया है। उसको यहां पर पेस्ट कर देना है। और पेस्ट करने के लिए आपको डाउनलोड के ऊपर एक बॉक्स दिखाई देगा। उस पर आपको एक सेकेंड क्लिक करके रखना है। अब आपके सामने पेस्ट का ऑप्शन आ जाएगा। उस पर आपको क्लिक कर देना है। तो जो लिंक आपने कॉपी किया था। वह यहां पर पेस्ट हो जाएगा। अब आपको डाउनलोड बटन पर क्लिक करना है।

डाउनलोड पर क्लिक करने के बाद आपके सामने आई I’m not a robot लिखा हुआ दिखाई देगा और उसके पास में एक बॉक्स है। उस पर आपको क्लिक करना है। क्लिक करने के बाद बॉक्स की जगह राइट का निशान आ जाएगा। और जिस की स्टोरी आप डाउनलोड करना चाहते हैं। उसकी प्रोफाइल यहां पर आ जाएगी। अगर आप अपनी स्टोरी डाउनलोड करना चाहते हैं। तो आपकी आ जाएगी और आप किसी और की डाउनलोड करना चाहते हैं। तो उसकी प्रोफाइल यहां पर आ जाएगी।

स्टोरी डाउनलोड कैसे करें।

अब आप थोड़ा नीचे जाइए यहां पर आपको इस बंदे ने जितनी भी स्टोरी लगाई होंगी, सभी यहां पर आ जाएंगी। तो जो भी स्टोरी आप डाउनलोड करना चाहते हैं। उसके नीचे save as video लिखा हुआ है। उस पर आपको क्लिक करना है। अब आपको थ्री डॉट्स पर क्लिक करना है। और डाउनलोड पर क्लिक कर देना है। तो यह स्टोरी आपके मोबाइल में डाउनलोड हो जाएगी वह भी म्यूजिक के साथ। यानी उस स्टोरी पर जो भी गाना लगा हुआ है या म्यूजिक लगा हुआ होगा वह भी डाउनलोड हो जाएगा।

तो इस तरह से दोस्तों आप इंस्टाग्राम स्टोरी को म्यूजिक के साथ बहुत आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। हमारी वेबसाइट Veestrit पर आने के लिए धन्यवाद।


3 Comments

Previous Post Next Post